Loading...

राजस्व मंत्री ने जिला किन्नौर के सांगला में आयोजित होने वाली आईस स्केटिंग गतिविधियों का शुभारंभ किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / किन्नौर

सांगला

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला स्थित आईस-स्केटिंग रिंक में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आईस-स्केटिंग से जुड़ी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के स्पीति खंड की तर्ज पर किन्नौर में भी इन खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसी खेल गतिविधियां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी और किन्नौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मददगार होंगी। उन्होंने युवाओं को साहसिक खेलों से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जिला और प्रदेश का नाम रोशन होगा।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने आईस-हॉकी खिलाड़ियों को किन्नौरी टोपी और खतक भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान ए.पी.एम.सी के निदेशक उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, सांगला ग्राम पंचायत की प्रधान देव सांकी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आनंद कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग टाशी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Topics: