लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, किया वाकआउट

PRIYANKA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 12:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की पांचवीं बैठक आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दिए जा रहे जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वाकआउट कर लिया।

कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और नारेबाजी करते हुए विधायक बाहर निकल गए। विपक्ष के वाकआउट को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर उठाए सभी मुद्दों का जवाब सुनना उचित नहीं समझा है। वाक आउट करने का कोई औचित्य नहीं था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]