लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला के साथ चंबा जिले के पुखरी मिस्टिक विलेज खजियार का दौरा किया और गांव की प्राकृतिक खूबसूरती, स्वच्छ वातावरण और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल के अन्य लोकप्रिय स्थलों से कहीं अधिक आकर्षक है और यहां ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

चंबा

ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा मिलेगी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्यपाल ने कहा कि पुखरी मिस्टिक विलेज में होमस्टे की अच्छी व्यवस्था, प्राकृतिक वातावरण और स्वास्थ्यवर्धक माहौल इसे विशेष पर्यटन गंतव्य बनाता है। ग्रामीण पर्यटन से न केवल स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति देश-दुनिया में पहचान बनाएगी। उन्होंने कहा कि आवाजाही और पर्यटन सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय वन मंत्रालय से सहयोग लिया जाएगा।

पर्यटन विकास के लिए समझौता ज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या में आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन और जिला प्रशासन चंबा के बीच हुए समझौता ज्ञापन से क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों में तेजी से विकास होगा। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को पर्यटन से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा।

स्थानीय स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम

गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से राज्यपाल का स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक नीरज नैयर, विधायक डॉ. हंस राज, डीएस ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]