Loading...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

PARUL 17 Sep 2024 Edited 17 Sep 1 min read

HNN/सोलन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने जिला सोलन के सलोगड़ा के गण-की-सैर में माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करती है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

उन्होंने कहा कि माधव सृष्टि संस्थान विद्यार्थियों को गुणात्मक और सार्थक शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें स्वस्थ, मजबूत और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्थान विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाएगा।

इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी डॉ. कृष्ण गोपाल ने भारतीय मूल्य परंपरा एवं विकास के विकेंद्रीकरण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। योग भारती हिमाचल प्रदेश के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह कोष्टा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।