राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने दिल्ली में पीएम मोदी से की भेंट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा भी की। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसिद्ध चंबा रुमाल भी भेंट किया।