चंबा के ऐतिहासिक चौगान में रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने इस दौरान जिले के शहीद नायकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
चंबा
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने राज्यपाल को शॉल-टोपी और चंबा की प्रसिद्ध धातु शिल्प कलाकृति ‘चंबा थाल’ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल की मौजूदगी में ज़िला प्रशासन और आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत रिस्पांसिबल टूरिज्म के अंतर्गत निशुल्क परामर्श सेवाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कार्यक्रम में शामिल रहे गणमान्य
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर, जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group