Loading...

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान…

Ankita • 7 Aug 2024 • 1 Min Read

राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा। चुनाव आयोग ने नौ राज्यों की खाली हुई 12 राज्यसभा सीटों के लिए आज बुधवार को चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

आयोग की घोषणा के अनुसार सभी 12 राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि यह चुनाव 9 राज्यों की 12 सीटों पर होगा। इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की 2-2 , हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है।

दरअसल, ये सीटें पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल , ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीसा भारती, केसी वेणुगोपाल और बिप्लब कुमार देव जैसे नेताओं के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण खाली हुईं थी।