लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य और जिला स्तर पर कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग…

SAPNA THAKUR | 16 जुलाई 2022 at 3:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 जुलाई को शिमला में राज्य स्तरीय व 22 जुलाई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आज आयोजित वर्चुल बैठक में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआई के दुरुपयोग की निंदा करते हुए कहा कि आज उनके नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

कांग्रेस एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी। राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से जयराम सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी मैदान में डट जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां व कार्यक्रम घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में रोडमेप बनाते हुए इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिल रहे है उन्हें पूरी एकजुटता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्रदेश में सेब बागवानों के साथ हो रहें भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज रोहड़ू में कांग्रेस महासचिव विधायक मोहन लाल ब्राक्टा व विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया गया है जो सेब उत्पादक क्षेत्रों में क्रमवार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]