Loading...

राज्य सहकारी बैंक की जंजैहली शाखा के प्रबंधक और तीन क्लर्क निलंबित

Ankita • 11 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राज्य सहकारी बैंक की जंजैहली में बैंक प्रबंधन ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दे बैंक प्रबंधन ने धोखाधड़ी मामले में शाखा के प्रबंधक और तीन क्लर्क को निलंबित कर दिया हैं। बता दें शाखा प्रबंधक सुंदर लाल, क्लर्क निक्का राम, जीवन सिंह और अक्षय कटवाल को निलंबित किया गया है।

जांच पूरी होते ही संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही करने की बात कही गई है। बीते सप्ताह शाखा के चपरासी को निलंबित करने के बाद अब पूरे स्टाफ पर गाज गिरी है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद जिला मंडी की जंजैहली शाखा के पूरे स्टाफ पर कार्यवाही की गई है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि जंजैहली शाखा का आंतरिक और विशेष ऑडिट कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने जंजैहली शाखा के खाताधारकों को आश्वस्त किया है कि गबन हुई राशि का बैंक पूरा हिसाब देगा। सूद सहित निश्चित अवधि में राशि को लौटाया जाएगा।