3 नवंबर से 5 नवंबर तक होगी एशियन राफ्टिंग स्पर्धा
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में जिला अध्यक्ष शिष्टा गौतम की अध्यक्षता में राफ्टिंग एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक हुई। बैठक में इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत सिकंद ने विशेष रूप से शिरकत की।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर के नादौन में 3 नवंबर से 5 नवंबर तक एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। जिसके लिए इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
बता दें कि प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल रायजादा के प्रयासों और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से पर्यटन विभाग के माध्यम से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के 8 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इसके अलावा कई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान बैठक में पंकज शर्मा, दीक्षा कुमारी, रितु भारती, तृप्ता डोगरा, राज्य उपाध्यक्ष शकुंतला, कोषाध्यक्ष शिष्टा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुदस्सर भट्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा कुमारी और आरती ठाकुर मौजूद रहे।

