Loading...

रामपुर के आद्विक ने प्रदेश भर में एमबीए की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Ankita • 24 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से आयोजित एमबीए की प्रवेश परीक्षा की सामान्य श्रेणी में रामपुर के आद्विक बंसल ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आद्विक ने परीक्षा में 69.68 फीसदी अंक प्राप्त किए। परिजनों समेत रामपुर बाजार के लोगों ने आद्विक की सफलता पर खुशी जताई है।

आद्विक के पिता निशु बसंल पेशे से व्यापारी हैं और मुख्य बाजार में दुकान चलाते हैं। आद्विक ने बी-कॉम की परीक्षा रामपुर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सूद समेत अन्य लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि आद्विक ने प्रथम स्थान हासिल कर रामपुर का नाम रोशन किया है।