Loading...

रामपुर क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने स्थापित किया पिंजरा

Ankita • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर की गलियों में एक तेंदुआ नजर आने के बाद से लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग उसे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देख घबरा गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस बाबत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में एक पिंजरा और दो जगह पर कैमरे स्थापित किए हैं।

तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के लोगों ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। बता दे नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 8, रचोली पंचायत और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में घर के बिल्कुल बाहर तेंदुए को घूमते हुए देखा है। हालांकि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, ना ही किसी पालतू जानवर को अपना शिकार बनाया है।

उधर, डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लेपर्ड रेस्क्यू टीम तैयार की गई है। उन्होंने लोगों को रात को घर से बाहर ना निकलने की हिदायत भी दी है।