रामपुर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…
HNN/ शिमला
गोविंद वल्लभपंत महाविद्यालय रामपुर में दाखिलों का क्रम शुरू हो गया है। रामपुर कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्र 30 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि कॉलेज में पीजी कक्षाओं के प्रथम सत्र के लिए इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, पॉलीटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, जियोग्राफी, एम कॉम, एमएससी, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथ्स और पीजीडीसीए के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पूर्णता मेरिट के आधार पर होगा। प्रथम सत्र के लिए विद्यार्थी 22 से 30 जुलाई तक एडमिशन फॉम जमा करवा सकते हैं। पहली मेरिट सूची 1 अगस्त को प्रकाशित होगी। 2 से 3 अगस्त तक जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण और काउंसलिंग होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 2 से 7 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। दूसरी मेरिट सूची 8 अगस्त को प्रकाशित होगी। सभी पीजी कक्षाओं के तीसरे सत्र के विद्यार्थीयों को 22 जुलाई से 7 अगस्त तक फार्म और फीस जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। 12 अगस्त से नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि सभी इच्छुक छात्र समय पर अपना फॉर्म भरे।