राममंदिर में पुजारियों के लिए एंड्रॉएड फोन इस्तेमाल करने पर भी लगी रोक
अयोध्या के राममंदिर के पुजारी अब सफेद धोती व पीली चौबंदी पहनेंगे। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। ड्रेस ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को तीन सेट गर्मी के लिए व तीन सेट ठंडी के लिए ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। राममंदिर में पुजारियों के लिए एंड्रॉएड फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। सभी पुजारियों को की-पैड वाले फोन भी प्रदान किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राममंदिर में इसी फोन का इस्तेमाल बात करने के लिए करेंगे। जबकि उनके एंड्रायड फोन को मंदिर में बने लॉकर रूम में जमा करा दिया जाएगा। रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले सभी 25 पुजारियों को राममंदिर ट्रस्ट की ओर से की-पैड फोन दिया गया है। मंदिर में फोटोग्राफी, वीडियो बनाने की सख्त मनाही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




