Loading...

रामशहर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत दो घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 31 Dec 2025 Edited 31 Dec Quick read

सड़क से उतरकर पेड़ से टकराई कार में सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

बीबीएन/रामशहर

कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी

पुलिस थाना रामशहर के अंतर्गत बिठन गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रामशहर से चमदार की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

चालक की मौके पर ही मौत

दुर्घटना में कार चला रहे जसवीर पुत्र संत लाल, निवासी गांव व डाकघर चमदार, तहसील रामशहर, जिला सोलन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक युवक की करीब दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।

दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर

हादसे में घायल हुए हेमंत पुत्र संत लाल और विक्रम कुमार पुत्र प्रभुदयाल, दोनों निवासी गांव व डाकघर चमदार, तहसील रामशहर, जिला सोलन को पहले नालागढ़ ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

मामला दर्ज, जांच जारी

अशोक वर्मा**, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना रामशहर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।