राम मंदिर आंदोलन के 500 सालों के संघर्ष को सहेजा जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की योजना तैयार की है। फिल्म में मंदिर निर्माण की जानकारी सहित 500 सालों तक चले संघर्ष की गाथा को दर्शाया जाएगा। खास बात ये है कि इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में इस आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाने की कोशिश होगी, जिसके जरिए इस संघर्ष की कहानी हमारी अगली पीढ़ी तक आसानी से पहुंच पाएगी। इतना ही नहीं, डॉक्युमेंट्री फिल्म में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।
बता दे कि राममंदिर के लिए 1528 से शुरू हुए संघर्ष का सुखद प्रतिफल 9 नवंबर 2019 को मिला, जब सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर-मस्जिद विवाद में राममंदिर के हक में फैसला सुनाया। ट्रस्ट का मानना है कि राममंदिर निर्माण के लिए हुए विराट संघर्ष व लाखों बलिदान के बारे में युवा पीढ़ी को भी जानकारी होनी चाहिए। आज जो मंदिर निर्माण हो रहा है यह सदियों के संघर्ष का प्रतिफल है। इसीलिए ट्रस्ट ने 500 सालों तक चले मंदिर आंदोलन की एक-एक कड़ी को सहेजते हुए डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्तचित्र) बनाने की योजना तैयार की है।
इस फिल्म में मंदिर के लिए कब-कब संघर्ष हुए, क्या-क्या मुसीबतें आई सहित बलिदानियों की गाथा भी दर्शायी जाएगी। इस फिल्म में मंदिर निर्माण की भी जानकारी होगी। राममंदिर निर्माण के हर एक चरण की ट्रस्ट द्वारा पहले से ही वीडियोग्राफी कराई जा रही है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू का जिक्र किया जाएगा। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी हैदराबाद तेलंगाना के निवासी विराट याज्ञिक को सौंपी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





