लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी करवाने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे……

PARUL | 30 दिसंबर 2023 at 9:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड धारक अब 31 जनवरी तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। बता दें कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक थी जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। प्रदेश में 19.30 लाख राशन कार्ड धारक है। जिसमें से अभी तक केवल 55 लाख लोगों ने ही ई-केवाईसी कराई है।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 31 जनवरी तक बढ़ाने को लेकर सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा कहा गया है कि 31 जनवरी तक जो राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो स्थाई तौर पर उनके नाम को ब्लॉक कर दिया जाएगा। बता दें कि हर राशन कार्ड पर दर्ज व्यक्ति की ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि विभाग द्वारा दो लाख लोगों के नाम ई-केवाईसी न करने के कारण अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिए गए हैं। ऐसे में उन्हें राशन मिलना बंद हो गया है। इन दो लाख लोगों को तभी राशन मिलेगा जब वह ई-केवाईसी करवाएंगे। बता दें कि इनमें वह लोग भी शामिल हैं जो बीते चार माह से राशन नहीं ले रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]