Loading...

राशन कार्ड ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू : हिमाचल प्रदेश में 1,350 कार्ड बंद

NEHA • 28 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें तीन महीने से सस्ता राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 1,350 कार्ड बंद किए जा चुके हैं ।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि इन उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की जरूरत नहीं होगी, इसीलिए यह डिपो से राशन नहीं ले रहे होंगे। इसके अलावा, पोर्टेबिलिटी योजना के काम न करने से कई उपभोक्ता परेशान हैं। इस योजना के मुताबिक लोग हिमाचल में कहीं भी किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकते हैं ।

हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर तीन दालें, दो लीटर तेल, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दे रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं ।