Loading...

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, पीएम से मुलाकात को…

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से दिल्ली में मुलाकात की। वही, मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से कल पहली शिष्टाचार भेंट होगी। बता दे कि मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। रविवार को दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल सरकार की जमीन का मुआयना किया।

उन्होंने यहां पर आर्थिक संसाधनों को विकसित करने के लिए विभिन्न संभावित प्रोजेक्टों पर चर्चा की। सुक्खू ने इस दौरान अधिकारियों को देशभर में हिमाचल सरकार की संपत्तियों का ब्योरा देने और उनका प्रदेश की आमदनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल सदन में कई गणमान्य लोगों से भी मिले। इनमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और दिल्ली स्थित कई प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

सुक्खू 24 जनवरी को दिल्ली से हमीरपुर लौटेंगे। इसके बाद वह 25 जनवरी को वहां पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ही शिमला आएंगे।