Loading...

राष्ट्रपति भवन छराबड़ा जाने के लिए निशुल्क बस सेवा इस दिन से होगी शुरू….

Ankita • 24 Jul 2024 • 1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लिया फैसला

HNN/ शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अब राष्ट्रपति भवन छराबड़ा (रिट्रीट) जाने के लिए निशुल्क बस सुविधा लोगों के लिए शुरू की जा रही है। इसका पूरा खर्च राष्ट्रपति भवन वहन करेगा। 25 जुलाई से यह सुविधा शुरू की जाएगी।

इससे शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। यहां के लिए एचआरटीसी की इलेक्टि्रक बस लिफ्ट से चलेगी। यह बस सेवा सिर्फ उन लोगों के लिए होगी जोकि सीधे राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए जाना चाहते हैं। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश का प्रति व्यक्ति 50 रुपये खर्च वहन करना होगा।

राष्ट्रपति निवास ने इसका प्रस्ताव बनाकर एचआरटीसी को भेज दिया है। अभी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सेवा लोगों को मिलेगी। एचआरटीसी के मुताबिक, फिलहाल बस दिन में चार राउंड चलेगी। सुबह 9:30, दोपहर 12:30, 2:30 और 4:30 बजे चलाने का फैसला लिया है।