Loading...

राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपीजी समेत 1500 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

Ankita • 17 Apr 2023 • 1 Min Read

राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौरे के लिए मैन्यू तैयार, गुच्छी के साथ परोसी जाएगी सेब की खीर

HNN/ शिमला

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल 18 अप्रैल को शिमला आएंगी। बता दें राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू पहली बार हिमाचल आ रही है। राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर पहाड़ों रानी को खूब सजाया जा रहा है। जगह-जगह पर साफ सफाई की जा रही है।

सड़कों की टारिंग की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। 18 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकाप्टर से अनाडेल पहुंचेगीं। हिमाचल के बार्डर एरिया को सील कर दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे को शिमला में पुलिस पूरी तरह से चौकस नजर आ रही है।

शिमला शहर को 6 सेक्टर में बांटा जाएगा और हर सेक्टर की जिम्मेदारी एक गेजेटिड ऑफिसर की रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने भी डेरा डाल दिया है। करीब 1500 जवानों पर इस दौरान सुरक्षा का जिम्मा रहेगा और लगभग 250 जवान यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखेंगे।

इसके अलावा जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से लेकर छराबड़ा तक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, यारोज और राजभवन के आसपास भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौरे के लिए मैन्यू तैयार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी। हिमाचल पर्यटन निगम ने राष्ट्रपति कार्यालय को खाने का मेन्यू भेजा था।

यह मेन्यू फाइनल हो गया है। उन्हें चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर परोसा जाएगा।