Loading...

राष्ट्रस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करियर एकेडमी स्कूल नाहन के छात्र का हुआ चयन

By Ankita Published: 28 May 2023, 12:25 PM | Updated: 28 May 2023, 12:26 PM 1 min read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा बिलासपुर में 21 मई से 22 मई तक आयोजित की गई 63वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगि ता में करियर एकेडमी नाहन के छात्र राघव शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें 100 मीटर दौड़ में राघव ने कांस्य पदक हासिल कर सिरमौर का नाम रोशन किया है।

इससे पहले पांवटा साहिब में आयोजित हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी यह छात्र अव्वल रहा था, जिसके बाद उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की जाएगी।

करियर एकेडमी के चेयरमैन शिव शंकर राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, उप प्रधानाचार्या रोज डिसूजा ने इस सफलता के लिए उसे हार्दिक बधाई दी है तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।