Loading...

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया दूसरा स्थान

By PRIYANKA THAKUR Published: 10 Jan 2023, 12:04 PM | Updated: 10 Jan 2023, 12:06 PM 1 min read

HNN / शिमला

गुरुग्राम में चल रही राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हरियाणा , दूसरे पर हिमाचल और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा है। सात पदक जीतकर हिमाचल ने दूसरा स्थान अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। हिमाचल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता।

जानकारी के अनुसार हिमाचल से 13 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमे सान्या ठाकुर, निशांत ठाकुर, श्वेता ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सोनल ठाकुर, सानिया ठाकुर और आयान तोमर ने रजत पदक, कौशल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। उधर, हिमाचल आईस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

Tags: