Loading...

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम का चयन, यह खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

चार से आठ जनवरी तक गुरुग्राम में होने वाली राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम का चयन कर लिया गया है। हिमाचल टीम के 13 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे, इसमें चार एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हैं। हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि टीम का चयन कर लिया है और खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हुए हैं।

यह खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
हिमाचल की टीम में तानवी ठाकुर, सोनाल ठाकुर, नाविया ठाकुर, पृथ्वी राज ठाकुर, कुशल ठाकुर, श्वेता ठाकुर, सनाया ठाकुर, राजवीर ठाकुर, अर्णव ठाकुर, रियाश ठाकुर, विख्यात कंवर, आयरा ठाकुर और सार्थिक ठाकुर शामिल है। एसोसिएशन की ओर से सुमन ठाकुर, नीना शर्मा, अर्पण ठाकुर और रजनीश ठाकुर टीम के साथ हरियाणा के गुड़गांव जाएंगे।