राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन , कबड्डी में स्वर्ण तो वॉलीबॉल में जीता…
HNN / कुल्लू
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि हिमाचल ने अब तक इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक, तो दो रजत पदक अपने नाम किये। राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में पांच नवंबर को कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले करवाए।
जिसमे कबड्डी के वरिष्ठ वर्ग में हिमाचल की ए और बी दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं। हिमाचल की बी टीम ने ए को हराकर स्वर्ण पदक झटका। हिमाचल की ए टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वही , वॉलीबॉल मुकाबले में हिमाचल की वरिष्ठ टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया।