Loading...

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई वरिष्ठ महिला हैंडबॉल की टीम

PARUL 15 Mar 2024 Updated 15 Mar 1 min read

HNN/बिलासपुर

52वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 16 से 20 मार्च तक दादर नगर हवेली में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम रवाना हो गई है।

टीम का प्रशिक्षण शिविर सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय में संपन्न हुआ। हिमांशु गौतम को टीम कोच, सुमन और विवेक पठानिया को टीम का प्रबंधक नियुक्त गया है।

बता दें कप्तान के रूप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी बिलासपुर की दिव्या को सौंपी गई है। मंडी की शिवानी नेगी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया।