राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में नाहन भाजपा मंडल ने भी कसी कमर
शंभूवाला में हुई भाजपा मंडल जोन बनकला की बैठक
HNN/नाहन
रविवार को नाहन भाजपा मंडल जोन बनकला की बैठक शंभू वाला में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने करी। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोलन जिला में प्रस्तावित राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम मे नाहन भाजपा मंडल की बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करना रही।

यही नहीं बैठक में डॉ. राजीव बिंदल ने जहां नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तो वहीं उन्होंने भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण तथा विश्वकर्म योजना की समीक्षा भी ली। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में नाहन भाजपा मंडल तथा समस्त मोर्चा मिलजुलकर उनका भव्य स्वागत भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर रणनीति भी बना ली गई है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान ने कहा कि हमें अपनी कमियों से सीख लेते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज भारत देश अपने विकास तथा शौर्य की पराकाष्ठा पर है। उन्होंने कहा निश्चित ही 2024 में एक बार फिर पूरे देश सहित प्रदेश से भी भारी समर्थन के साथ नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
मनीष चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ एक जुट होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और जोश दोनों ही 2024 में पहले ही जीत का सूचक बन गया है। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष तपेंद्र शर्मा जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल एससी मोर्चा सचिव सुभाष मंडल महामंत्री सुशील बनकला पंचायत की प्रधान रजनी विक्रम बाग के प्रधान नरेंद्र नाहन पंचायत के उप प्रधान जयप्रकाश सहित दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।