राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, इनका हुआ चयन…

Preparations started for the state level weightlifting competition, the better performers...

HNN / धर्मशाला

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के 29 महिला और पुुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमिलनाडु के नागरकोइल में 27 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में जाने से पूर्व नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेश की टीम का सात दिवसीय विशेष अभ्यास शिविर लगेगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
कांगड़ा जिले से महिला वर्ग में मनीषा कुमारी, प्रियंका, राधिका कटोच, मनीषा, ऊषा देवी, कृतिका, कनिका और पूजा, पुरुष वर्ग में अभिषेक जंवाल, तरुण कुमार, जतिन, साहिल कुठलेहडिया, अभिषेक और शुवंश ठाकुर के नाम शामिल हैं। सोलन से अनामिका, ईश्वर सिंह, शाम लाल, अश्वर खान, गोल्डी खान, याद राम और गौतम मेहता होंगे।

ऊना जिले से महिला वर्ग में काजल चौधरी, प्रज्ञा शर्मा, पल्लवी चौधरी, तान्या, तनीषा रानी और अनामिका को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा किन्नौर से नताशा नेगी और चंबा से कल्याण सिंह प्रतियोगिता में भाग लेंगे।