राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ सिरमौर के रक्षित का चयन
HNN/ रेणुका जी
जिला सिरमौर के रक्षित कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दें रक्षित कुमार पुत्र पुनीत कुमार रेणुका जी के तहत बड़ोंन का रहने वाला है। बता दें यह प्रतियोगिता 20 से 26 दिसंबर तक असम गुवाहाटी में होगी।
बता दें 17 दिसंबर 2003 को जन्मे रक्षित की प्रारंभिक शिक्षा डीएवीएन पब्लिक स्कूल रेणुका जी में हुई। वर्तमान में वह नाहन राजकीय महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के छात्र है। बता दें कि रक्षित को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी शौक रहा है।
रक्षित ने छठी कक्षा से ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। रक्षित कुमार विभिन्न जिला स्तरीय सहित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी खेल चुके है। बेटे की इस सफलता से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि रक्षित के पिता पुनीत कुमार व्यवसाई है जबकि उनकी माता गृहणी है।