लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी वंशिका ठाकुर

Ankita | 4 नवंबर 2023 at 7:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर का अंडर 14 नेशनल गेम्स के लिए हुआ चयन

HNN/ सोलन

तमिलनाडू में आयोजित होने वाले अंडर 14 छात्रा राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। शॉट पुट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वंशिका ठाकुर का चयन हाल ही में बिलासपुर में संपन्न हुई अंडर 14 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद शनिवार को स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने वंशिका ठाकुर तथा डीपीई अरुणा शर्मा का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से चेयरमैन गोपाल शर्मा ने जहां वंशिका ठाकुर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। वही उसके माता डिंपल ठाकुर, पिता राजन पुंडीर, डीपीई अरुणा शर्मा और पीटीआई अमर देव के प्रयासों को भी सराहा।

बता दें कि इससे पहले भी विद्यालय की छात्रा गुंजन ठाकुर व बिशीता शर्मा शॉट पुट में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर चुकी हैं। गोपाल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की चैस टीम का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा। प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर में आयोजित होगा।

उसके बाद सभी खेलों में चयनित अंडर 14 व 19 छात्राएं मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रिंसिपल पीएल गुलेरिया, हेडमिस्ट्रेस सुषमा शर्मा, डीपीई अरुणा शर्मा व पीटीआई अमर देव ने विद्यालय की छात्रा वंशिका ठाकुर का चयन राष्ट्रीय शॉट पुट प्रतियोगिता के लिए होने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]