लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रास्ता रोककर व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita | 7 मार्च 2023 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के थड़ा गांव में 2 लोगों द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जय कुमार शर्मा पुत्र सुखदेव राज शर्मा निवासी गांव थड़ा ने पंकु पुत्र हरी सिंह व पिल्ला पुत्र तारा चंद निवासी पंजोआ खुर्द के खिलाफ पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जय कुमार ने बताया कि वह अपने घर से थोड़ी दूर शिव मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। उसने बताया कि वह जैसे ही वहां पहुंचा तो पंकु और पीला वहां पहले से ही मौजूद थे। जिसके बाद उन दोनों ने जय कुमार का रास्ता रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि रास्ता रोकने के बाद उन दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया। जयकुमार ने पुलिस से दोनों आरोपियों को जल्द हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुधा सूद ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]