रास्ते से जा रही महिला से की मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
HNN/चंबा
जिला चंबा के पुलिस थाना तीसा में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला, उनके पति और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की पहचान गुलशन बीबी निवासी गांव किनालवी डाकघर सेईकोठी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के रास्ते से जा रही थी कि अचानक हरदेई और उसके पति रिसालू ने उनका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं कुछ देर बाद महिला के दो भाई भी वहां आ गए और चारों मिलकर पीड़ित गुलशन से मारपीट करने लगे।
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने की है।