Loading...

राहगीर से पकड़ी अवैध देसी शराब की 12 बोतलें, मामला दर्ज

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान एक राहगीर से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार की अगुआई में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम जब जांगला के पास पहुंची तो एक व्यक्ति को बोरा उठाकर आते हुए देखा।

पुलिस को अचानक सामने देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति के बोरे की तलाशी ली तो उससे अवैध देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की।

पुलिस ने जब आरोपी से इसका परमिट मांगा तो वह कोई कागज पेश नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान नसीम मोहम्मद निवासी जज्जर डाकघर गेहड़वी तहसील झंडूता के रूप में हुई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।