Loading...

राहगीर से 5 लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के स्वारघाट में ग्वालथाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक राहगीर से गश्त के दौरान 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान जब पलसेड के पास पहुंची तो एक व्यक्ति को कैनी उठाकर आते हुए देखा। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब कैनी का निरीक्षण किया तो उससे 5 लीटर अवैध शराब बरामद की।

आरोपी की पहचान दर्शन सिंह निवासी पलसेड़ डाकघर लेहड़ी तहसील नयनादेवी के रूप में हुई। उधर, इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।