HNN / शिमला
आईजीएमसी में मरीजों के टेस्ट दोबारा शुरू हो गए हैं। वहीं टेस्ट की सुविधा शुरू होते ही पहले दिन तीन सौ से ज्यादा टेस्ट किए गए। हालांकि टेस्ट रिपोर्ट आने में अभी एक-दो दिन का इंतजार मरीजों को करना पड़ेगा। यह टेस्ट आपातकालीन लैब में किए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले मरीजों को अस्पताल में टेस्ट सुविधा न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
उधर, केएनएच अस्पताल के एमएस डॉ रविंद्र मोक्टा ने बताया कि लैब ने सैंपल लेने का काम फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के हर तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं ऐसे में अब मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आईजीएमसी में आने वाले लोगो से मास्क पहनने की अपील की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





