Loading...

राहुल गांधी शिमला पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

NEHA • 21 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला पहुंचे। उनके आने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राहुल गांधी के शिमला पहुंचने से पहले उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी यहां पहुंच चुकी हैं।

प्रियंका गांधी का शिमला के पास छराबड़ा में घर है, जहां गांधी परिवार अक्सर छुट्टियां बिताने आता है। सोनिया गांधी 17 सितंबर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए शिमला पहुंची थी, जबकि प्रियंका गांधी 15 सितंबर को आई थीं।

राहुल गांधी के शिमला आगमन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। यह परिवार का निजी दौरा माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।