HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को लेकर राहत भरी खबर है। जी हां, राज्य में एक तरफ जहां रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है तो वही मृत्यु और संक्रमण दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य में रिकवरी रेट साढ़े तीन फीसदी तक बढ़ा है। अभी रिकवरी रेट 98.49 फीसदी हो गया है जबकि दो सप्ताह पहले यह 95 फीसदी था।
इसके साथ ही मृत्युदर में भी गिरावट आई है। पहले मृत्युदर 1.69 फीसदी थी जो घटकर 1.44 फीसदी पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी अब 1000 के नीचे पहुंच गई है। चंबा, कांगड़ा, शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में यह आंकड़ा 10 से नीचे है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





