Loading...

रिकांगपिओ / 29 सितंबर तक बकाया बिल जमा न कराने पर काटे जाएंगे कनेक्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Sep 2025 • 1 Min Read

रिकांग पिओ विद्युत मंडल ने उपभोक्ताओं को 29 सितंबर तक बकाया बिल चुकाने का दिया अंतिम मौका

रिकांग पिओ विद्युत मंडल ने सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वे 29 सितंबर तक अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान कर दें। तय समयसीमा के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

रिकांग पिओ

29 सितंबर अंतिम तारीख तय
अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने कहा कि सभी उपभोक्ता 29 सितंबर, 2025 तक लंबित बिलों का भुगतान अनिवार्य रूप से कर लें। यह कदम विद्युत मंडल के सुचारू संचालन और उपभोक्ताओं को नियमित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उठाया जा रहा है।

बिना सूचना काटे जाएंगे कनेक्शन
उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि बीतने के बाद बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील है कि समय रहते भुगतान सुनिश्चित करें।

बिजली सेवाओं में बाधा से बचाव
विद्युत विभाग का कहना है कि समय पर बिल भुगतान से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहती है और बकायों के कारण अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं होती। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।