रिश्तेदार ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी में उपमंडल बालीचौकी में रिश्तेदार के द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान चमन लाल, पुत्र कर्म सिह, गांव खीणी, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पीड़िता नाबालिग लड़की के भाई ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 में के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता लड़की ने बताया कि वह अपने ननिहाल गई हुई थी। इस दौरान उनके ही रिश्तेदार चमन लाल ने जबरन उसके कमरे में घुस कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।
मामले की पुष्टि एएसपी सागर चंद ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।