लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रूम अटेंडेंट बना वन अफसरों को प्रशिक्षण देने वाला गेस्ट फैकल्टी, हिपा ने सुनाया फैसला

Ankita | 5 मार्च 2023 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

आईएएस और एचएएस के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) मशोबरा ने कमरा दिखाने वाले कर्मचारी (रूम अटेंडेंट) चेतन शर्मा को अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) बना दिया गया। बता दें इस कर्मचारी ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस घटना की अब खूब चर्चा है। हिपा में बनी एक सहकारी सभा में नियुक्त इस अस्थायी कर्मचारी ने जापान की मदद से हिमाचल प्रदेश में लागू जीका परियोजना के तहत जेम पोर्टल के तहत अधिकारियों को ट्रेनिंग दी।

यह संस्थान हिमाचल काडर के प्रशिक्षु आईएएस, एचएएस अधिकारियों से लेकर विभिन्न श्रेणियों के अफसरों को प्रशिक्षण देता है। यह घटना 6 दिसंबर 2022 की है। इस दिन हुए प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में उक्त ग्रेजूएट कर्मचारी की कोर्स निदेशक ने बतौर गेस्ट फैकल्टी तैनाती कर दी, जबकि हिपा में यह कर्मचारी रूम अटेंडेंट, स्टोर आदि का काम देखता है। इसके लिए देय मेहनताना जारी किए जाने की भी चर्चा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दिन अन्य गेस्ट फैकल्टी में हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 और 6 दिसंबर को आयोजित किया गया। इसमें खरीद, नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग, तनाव प्रबंधन, जेम पोर्टल जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी में जेम पोर्टल पर इस कर्मचारी ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, इस कर्मचारी चेतन ने बताया कि उसने जेम पोर्टल का केवल प्रैक्टिकल करवाया है।

बता दें कि वह हिपा की एक सोसायटी के तहत रूम अटेंडेंट लगा हुआ है, पर उसकी तैनाती कोर्स निदेशक ने केवल प्रैक्टिकल करवाने के लिए लगाई है। हिपा में वह स्टोर का काम भी देखता है, इसलिए उसे इसका अनुभव है कि जेम पोर्टल के माध्यम से कैसे खरीद होती है। यहां इस तरह की ड्यूटी लगती रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]