HNN/ धर्मशाला
जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र धर्मशाला से शक्ति चंद सपुत्र स्वर्गीय फितू राम निवासी गांव गगल खास, तहसील धीरा जोकि 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को व्हील चेयर प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला के माध्यम से प्रयास भवन धर्मशाला में दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र चलाया जा रहा है। इस पुर्नवास केन्द्र से दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किये जाते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





