Loading...

रेणुका विधानसभा के विनय छींटा बने भाजयुमो प्रदेश सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 18 Oct 2025 Edited 18 Oct 1 min read

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार युवा नेता विनय छींटा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) हिमाचल प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे रेणुका क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि वे इस क्षेत्र से एकमात्र युवा हैं जिन्हें प्रदेश स्तर पर स्थान मिला है।

रेणुकाजी

संगठन और सामाजिक सेवा में मजबूत पहचान
विनय छींटा लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह विद्यार्थी परिषद (ABVP) में जेएनयू के संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता की सराहना हर स्तर पर की जाती रही है।

प्रदेश प्रवक्ता रहते दिखाया नेतृत्व कौशल
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान छींटा ने समाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी स्पष्ट विचारधारा और जनता से जुड़ाव के कारण संगठन में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती चली गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन हित और युवा सशक्तिकरण पर फोकस
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विनय छींटा ने कहा कि वे संगठन हित को सर्वोपरि रखेंगे और प्रदेश के युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

नेताओं और समर्थकों ने दी बधाई
विनय छींटा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का विशेष आभार जताया। साथ ही जिला सिरमौर और रेणुका विधानसभा के भाजपा नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उनके समर्थकों और क्षेत्र के युवाओं ने इसे रेणुका क्षेत्र के राजनीतिक नेतृत्व को नई दिशा देने वाला कदम बताया।