श्री रेणुका जी क्षेत्र में बकरियों को यूरिया खाद खिलाकर मारने का आरोप, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 5 Mar 2026, 6:08 PM | Updated: 5 Mar 2026, 6:08 PM 1 min read

श्री रेणुका जी क्षेत्र में बकरियों को कथित रूप से यूरिया खाद खिलाकर मारने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

सिरमौर/श्री रेणुका जी

बकरियों की मौत के मामले में शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस थाना श्री रेणुका जी में बकरियों को यूरिया खाद खिलाकर मारने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गांव आलिया निवासी हीरा की शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायतकर्ता ने भाभी पर लगाए आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हीरा पुत्र स्वर्गीय खुलु राम निवासी गांव आलिया, डाकघर जरग, तहसील ददाहू जिला सिरमौर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को यूरिया खाद खिला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

धारा 325 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।