HNN/ ऊना
जिला ऊना के कुरियाला में सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अतुल शर्मा 38 वर्षीय पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी कुरियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अतुल ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह रास्ते में तीखी चढ़ाई चढ़ने लगा तो अचानक ही ट्रैक्टर पलट गया और चालक ट्राली के बीच में ही फंस गया। जब स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उसे ट्रैक्टर से निकाल कर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चिकित्सकों ने बताया कि अतुल की गर्दन टूटने की वजह से उसकी मौत हुई है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
