HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मौहल में एक नेपाली व्यक्ति रेन शेल्टर के अंदर मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान श्याम बहादुर (56) पुत्र तेज बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेन शेल्टर के अंदर श्याम बहादुर को मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





