Loading...

रेलवे ट्रैक पर शिमला तक इस दिन से शुरू होगी ट्रेन की आवाजाही…..

Ankita • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

30 सितंबर को शिमला-कालका रेल ट्रैक पर शिमला तक ट्रेन चलाने का ट्रायल किया जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहा तो पहली अक्तूबर से नियमित तौर पर शिमला के लिए ट्रेन की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

अभी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए रेल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है। यहां ट्रैक तैयार करने का काम 70 फीसदी और फागली में 90 फीसदी पूरा हो चुका है। रेलवे का दावा किया है कि अगले एक हफ्ते ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा।

विंटर टूरिस्ट सीजन से पहले रेलवे ट्रैक दुरुस्त होने से राजधानी में पर्यटन सीजन के भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। अभी कालका से सोलन तक ही रेल की आवाजाही हो रही है। बता दें भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से नौ जुलाई से शिमला के लिए रेल सेवा बंद पड़ी है।