रेलवे ने कालका से कोटी के बीच टॉय ट्रेन का संचालन किया शुरू
कालका-सोलन व कालका-शिमला तक टॉय ट्रेन का संचालन इस दिन से होगा शुरू….
HNN/ सोलन
बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला को दुरुस्त करने का कार्य जोरों-शोरों से किया जा रहा है। बता दें कालका से कोटी के बीच एक ट्रेन चला दी गई है। दूसरे चरण में 16 सितंबर से कालका-सोलन और तीसरे चरण में 30 सितंबर से कालका-शिमला तक टॉय ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त होने से लगभग दो माह से बंद है। इस रेल मार्ग को शुरू होने में अभी लगभग 20 दिन का समय लगेगा।
कालका-शिमला रेलवे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से रेलवे को डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।