Loading...

रेलवे स्टेशन कंदरोड़ी में मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव

PARUL • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के रेलवे स्टेशन कंदरोड़ी में एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान दशमेश चंद्र शर्मा (60) पुत्र सोम दत्त शर्मा, गांव छोटा बाजार बंगाला (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन कंदरोड़ी पर सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा।

जिसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस चौंकी में मृतक का शव मिलने की सूचना दी। सुचना मिलते ही चौकी प्रभारी बिक्रमजीत और आरपीएफ पठानकोट अपनी टीम सहित मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सुचना दी।

जिसके बाद दशमेश चंद्र शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड में ठिठुरने से हुई है।