Loading...

रोटरी क्लब नाहन ने प्रसिद्ध जॉगर्स पार्क विला राउंड में चलाया सफाई अभियान

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

रोटरी क्लब नाहन ने प्रसिद्ध जॉगर्स पार्क विला राउंड में सफाई और घास काटकर गांधी जयंती मनाई। स्वच्छता अभियान शुरू करने से पहले सदस्यों ने महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद सदस्यों ने विला-राउंड की सफाई की। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान तीन दिनों तक चलेगा,और रोटरी अम्ब्रेला, ग्रिल्स को पेंट किया जाएगा और पेड़ों की छंटाई की जाएगी।

इस मौके पर रोटेरियन अमन सभरवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन, रोटेरियन नवनीत गुप्ता, रोटेरियन मनीष जैन, रोटेरियन बलदेव राज कक्कड़, रोटेरियन धर्मिंदर जैन, रोटेरियन ललित शर्मा और रोटेरियन अश्वनी सैनी मौजूद रहे।