रोटरी क्लब शाहपुर ने लगाया मेडिकल कैंप, पठानिया बोले- गरीब जनता के लिए…
HNN / काँगड़ा
रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा रविवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया ने कैंप में आए डॉक्टरों को एक-एक पौधा एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पठानिया ने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने गरीब जनता के लिए बहुत से सराहनीय कार्य किये हैं और हर दम क्लब जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सेवाएं देने के लिए आये सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा एवं सरकारी डॉक्टरों एव अन्य स्टाफ के कार्य को भी सराहा।
पठानिया ने जनता की सेवा में लगे रोटरी क्लब शाहपुर को अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।